बिहार

bihar

ETV Bharat / state

बिहार में 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, जानें कब से चलेगी शीतलहर - bihar weather update

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में ठंड ने अपना पांव पूरी तरह पसार लिया है. पिछले 24 घंटे के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और बह रही पछुआ हवा ने ठंड में कनकनी पैदा कर दी है. सोमवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका का दर्ज किया गया.

बिहार में 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा
बिहार में 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Dec 12, 2023, 10:13 AM IST

Updated : Dec 12, 2023, 11:36 AM IST

पटनाः बिहार में सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है. पटना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का सवार्धिक अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस खगड़िया का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बांका का दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के बाद अब अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है, यानी कुछ दिन बाद बिहार में ठंड अपने शबाब पर होगी और शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी.

पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियसः रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. पटना का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज मंगलवार को राजधानी पटना का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे हवा में आर्द्रता लगभग 43% रहेगी, जो 2.8 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

अगले 24 घंटे में क्या होगा मौसम का हालः बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे छाए रहने की संभावना है. अधिकांश भागों में पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

अगले 5-6 दिनों तक मौसम का हालःबिहार में अगले 5-6 दिनों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और के अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 70-86% के बीच रहेगी, जो 7-15 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी कम पड़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहेगा.

ये भी पढ़ेंःबिहार में ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट, कुछ जगहों पर बारिश के आसा

Last Updated : Dec 12, 2023, 11:36 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details