बिहार

bihar

ETV Bharat / state

CM नीतीश कुमार ने नेहरू पार्क का किया निरीक्षण, 14 जनवरी से पहले तैयार करने का दिया निर्देश - ईटीवी भारत बिहार

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेहरू पार्क पहुंचे. यहां पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. आगे पढ़ें पूरी खबर..

CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar

By

Published : Nov 3, 2022, 9:34 PM IST

Updated : Nov 16, 2022, 7:46 PM IST

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज नेहरु पथ स्थित पुनाईचक के समीप निर्माणाधीन नेहरू पार्क का मुआयना किया. मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पार्क (Nehru Park Patna) में स्थापित हो रही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, पार्क के सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण, प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेहरू पथ का साइनेज हर जगह लगा दिया जाय ताकि लोगों को समुचित जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें - विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाने का CM काे सता रहा दर्द, कहा-'हम लोग तो मांगते रहते हैं लेकिन मिलता कहां है'

''14 नवंबर से पहले हर हाल में नेहरू पार्क के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें. निर्माणाधीन नेहरू पार्क में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित करें.''- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

पटना जंक्शन स्थित स्टेशन गोलम्बर प्रांगण में वर्षों से स्थापित पंडित जवाहरल लाल नेहरू की प्रतिमा एलिवेटेड रोड बनने के कारण काफी नीचे हो गयी थी और ठीक से दिखाई भी नहीं दे रही थी. वहीं स्टेशन गोलंबर प्रांगण में पटना मेट्रो का भी निर्माण कार्य होना है. ऐसी स्थिति में पंडित नेहरू की प्रतिमा को स्थानांतरित कर नेहरू पार्क में पुनर्स्थापित किया जा रहा है.

नेहरू पथ का नामकरण क्यों किया गया : सीएम नीतीश ने कहा कि नेहरू पथ का नामकरण पहले जवाहर लाल नेहरु मार्ग किया गया था. लेकिन नाम बड़ा होने के कारण वह लोगों के बोलचाल की प्रचलन में शामिल नहीं हो सका इसलिए पुनः हमलोगों ने इसका नामकरण नेहरु पथ किया, जिसके कारण अब सभी लोग जानने लगे हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

Last Updated : Nov 16, 2022, 7:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details