बिहार

bihar

ETV Bharat / state

पटना: BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

महिला मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसको लेकर चुप्पी क्यों साध रखा है. वहीं उन्होंने कहा कि हाथरस कांड पर प्रियंका और राहुल गांधी किस तरह पिकनिक मनाने वहां पहुंच गए थे.

By

Published : Oct 26, 2020, 4:41 AM IST

पटना
पटना

पटना: बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पंजाब के गुरुदासपुर में बिहार की 7 साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ और पंजाब सरकार चुप्प है. इसको लेकर कांग्रेस क्यों नहीं जवाब दे रही है.

क्यों साध रखा है चुप्पी?
महिला मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसको लेकर चुप्पी क्यों साध रखा है. वहीं उन्होंने कहा कि हाथरस कांड पर प्रियंका और राहुल गांधी किस तरह पिकनिक मनाने वहां पहुंच गए थे.

देखें पूरी रिपोर्ट

कहा चला जाता है महिला प्रेम
लाजवंती झा ने कहा कि पंजाब में बिहार की दलित लड़की के साथ जब दुष्कर्म होता है, तो उनका महिला प्रेम कहां चला जाता है. वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा जब तक पंजाब के दलित लड़की के दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलेगा लगातार कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करती रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details