बिहार

bihar

By

Published : Jun 29, 2020, 4:54 PM IST

ETV Bharat / state

पुलिस बलों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए त्रिपुरा और मिजोरम का दौरा करेगी बिहार पुलिस

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम के लिए प्रत्येक महीने बिहार से 10 पुलिसकर्मियों को मिजोरम और 10 पुलिसकर्मियों को त्रिपुरा भेजा जाना है. वहीं, इतनी ही संख्या में त्रिपुरा और मिजोरम से भी पुलिसकर्मी बिहार आएंगे. दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय की पहल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राज्य के पुलिस बलों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रस्ताव पारित हुआ है.

पटना
पटना

पटना:त्रिपुरा, मिजोरम और बिहार पुलिस के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त कार्याभ्यास का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत प्रत्येक महीने त्रिपुरा और मिजोरम की पुलिस कार्यशैली का निरीक्षण करेगी. इसी क्रम में बिहार पुलिस की टीम भी त्रिपुरा और मिजोरम जाकर वहां के पुलिस बल के कार्यों का निरीक्षण करेगी. मामले में पुलिस मुख्यालय ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत राज्य के पुलिस बलों के बीच सांस्कृतिक क्रियाकलापों का आदान-प्रदान किया जाएगा.

बिहार पुलिस

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम के लिए प्रत्येक महीने बिहार से 10 पुलिसकर्मियों को मिजोरम और 10 पुलिसकर्मियों को त्रिपुरा भेजा जाना है. वहीं, इतनी ही संख्या में त्रिपुरा और मिजोरम से भी पुलिसकर्मी बिहार आएंगे. दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय की पहल पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत राज्य के पुलिस बलों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रस्ताव पारित हुआ है.

ईटीवी भारत की रिपोर्ट

'संबंधों में आएगा सुधार'
कार्यक्रम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को बिहार का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य राज्यों से कार्यक्रम के तहत बिहार आने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एक सप्ताह तक पुलिस मुख्यालय के सभी प्रभावों में स्पेशल बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर एसटीएफ और नाथ नगर का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से बिहार का अन्य राज्यों से संबंधों में सुधार आएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details