बिहार

bihar

ETV Bharat / state

कैबिनेट का फैसला: 16 चिकित्सा पदाधिकारी बर्खास्त, पटना टू राजगीर के लिए फास्टेस्ट रोड - bihar Cabinet decided to sack 16 doctors

अमृत लाल मीणा ने बताया कि राजगीर से पटना तक फास्टेट सड़क बनेगी. सड़क की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी.

पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

By

Published : Dec 31, 2019, 6:44 PM IST

पटना: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. यह बैठक साल की आखिरी कैबिनेट बैठक रही. बैठक में 16 चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया.

इसके अलावा आर ब्लॉक दीघा सड़क का विस्तारीकरण करने पर निर्णय लिया गया है. अब आर ब्लॉक दीघा सड़क का विस्तारीकरण कर गंगा पथ यानी जेपी सेतु तक किया जाएगा. कैबिनेट बैठक में लिये गए फैसलों की जानकारी पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने दी.

पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
  • स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा. 28 दिसंबर को प्रति वर्ष राज्य में मनाया जाएगा जेटली की जयंती.

पटना से राजगीर का दूरी मात्र 75 मिनट में तय किया जाएगा
अमृत लाल मीणा ने बताया कि राजगीर से पटना तक फास्टेट सड़क बनेगी. सड़क की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी. सड़क में आने वाली गांव और बसावट को नया बाईपास और अंडरपास से जोड़ा जाएगा.

इन डॉक्टर पदाधिकारियों को किया गया बर्खास्त

  • डॉ. अकरम रिजवी, चिकित्सा पदाधिकारी बिरदाह, अररिया
  • डॉ. उदय शंकर श्रीवास्तव - चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर, समस्तीपुर
  • डॉ. आशा कुमारी - चिकित्सा पदाधिकारी, सदर प्रखंड बेगूसराय
  • डॉ. दीनानाथ सिंह - तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल फुलपरास, मधुबनी
  • डॉ. अशोक कुमार - चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहार, भोजपुर
  • डॉ. कृष्ण प्रसाद - चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्रिवेणीगंज, सुपौल
  • डॉ. सुबोध कुमार - तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, जोकीहाट, अररिया
  • डॉ. ध्रुव देव माली - चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिसवन सीवान
  • डॉ. राजू अग्रवाल - चिकित्सा अधिकारी, घोघरडीहा मधुबनी
  • डॉ. अजीत कुमार पोद्दार - चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाली कदवा, कटिहार
  • डॉ. विजय कुमार - चिकित्सा पदाधिकारी, अमौर पूर्णिया
  • डॉ. उमेश कुमार - चिकित्सा पदाधिकारी, बलिया बेगूसराय
  • डॉ. राखी सिंह - चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल हथुआ गोपालगंज
  • डॉ. राघवेश प्रसाद - चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल मधुबनी
  • डॉ. जावेद सल्फी - चिकित्सा पदाधिकारी, रिवीलगंज सारण

ABOUT THE AUTHOR

...view details