बिहार

bihar

ETV Bharat / state

पटना: पूर्व राज्यपाल गोविंद नारायण सिंह की 99वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन - etv news

पटना के गोलघर सामने स्थित एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर गोविंद नारायण सिंह की जयंती मनाई गई. इस मौके पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार बलिराम तिवारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.

गोविंद नारायण सिंह 99वीं जयंती कार्यक्रम

By

Published : Jul 26, 2019, 7:30 PM IST

पटना:राजधानी के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर गोविंद नारायण सिंह की जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजीव चौरसिया और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.

मनाई गई 99 वीं जयंती
पटना के गोलघर के सामने स्थित एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर गोविंद नारायण सिंह की 99 वीं जयंती मनाई गई. यह कार्यक्रम गोविंद नारायण सिंह न्यास मंच के अध्यक्ष नीरज तिवारी की देखरेख में हुई. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि वे सादा जीवन जीने वाले महान नेता थे. उनके जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं, दिलमणि देवी ने कहा कि वह महान और बहुत ही विद्वान नेता थे.

गोविंद नारायण सिंह 99वीं जयंती कार्यक्रम
लगाते थे जनता दरबारगोविंद नारायण सिंह प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद राजनीति में आए थे. सन् 1988 में डॉक्टर गोविंद नारायण सिंह जब बिहार के राज्यपाल बने थे. तब वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार लगाते थे. उन्हें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं का पूर्ण ज्ञान था.उनका राजनीतिक जीवन आज सभी राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details