बिहार

bihar

ETV Bharat / state

नवादा: सतीश उर्फ मंटन सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का संभाला कार्यभार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवादा में पूर्व जिला पार्षद सतीश उर्फ मंटन सिंह कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

By

Published : Aug 12, 2020, 7:57 PM IST

नवादा: सतीश उर्फ मंटन सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नवादा: सतीश उर्फ मंटन सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवादा:बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से मनोनीत जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला पार्षद सतीश उर्फ मंटन सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष आभा सिंह ने उन्हें अपना कार्यभार सौंपा. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

'घर-घर तक पहुंचाएंगे पार्टी का संदेश'
कांग्रेस नेता सतीश उर्फ मंटन सिंह ने कहा कि संगठन किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि समूह की जिम्मेदारी होती है. हम अपनी ओर से पूर्व से संगठन से जुड़े वैसे लोगों को चिन्हित कर वापस लाने का प्रयास करेंगे, जो दल छोड़कर चले गये हैं. इसके साथ ही युवाओं व महिलाओ को संगठन से जोड़कर घर-घर पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे.

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजिक अहमद समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details