बिहार

bihar

ETV Bharat / state

नालंदा: बिहार शरीफ MC में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, नीलम गुप्ता बनीं सशक्त स्थाई समिति की सदस्य - member of standing committee

सशक्त स्थाई समिति का बहुत ही महत्त्वपूर्ण काम होता है. नगर निगम की बोर्ड के बैठक के पहले समिति में विकास कार्यों को रखा जाता है और उस पर चर्चा की जाती है. इसके बाद उन मुद्दों को नगर निगम के बोर्ड में रखा जाता है.

सदस्य

By

Published : Sep 24, 2019, 11:54 PM IST

नालंदा: बिहार शरीफ नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के पद पर नीलम गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया है. निगम के महापौर कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीलम गुप्ता ने शपथ ग्रहण की. बिहार शरीफ नगर निगम में 46 वार्ड पार्षद के सदस्य हैं, जिनमें 7 वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य होते हैं. 1 सदस्य के इस्तीफा देने के बाद नीलम गुप्ता को रिक्त पद का सदस्य बनाया गया है.

नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल

अपर सचिव ने दिलाई शपथ
नगर निगम के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि नीलम गुप्ता के पदभार ग्रहण करने को लेकर नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. निगम के अपर सचिव महोदय ने विभागीय प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें शपथ ग्रहण कराई. आयुक्त ने नगर निगम को सफलता और कर्तव्यनिष्ठा की ऊचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही.

नगर निगम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सशक्त स्थाई समिति का कार्य
बता दें कि सशक्त स्थाई समिति का काम बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है. नगर निगम की बोर्ड बैठक के पहले समिति में विकास कार्यों को रखा जाता है. इसपर चर्चा की जाती है. इसके बाद ही उन मुद्दों को नगर निगम के बोर्ड में रखा जाता है. हालांकि कुछ मामलों को पार्षद सीधे बोर्ड की बैठक में रखते हैं, लेकिन विकास कार्यों के लिए यह समिति महत्त्वपूर्ण मानी जाती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details