बिहार

bihar

ETV Bharat / state

Ramcharitmanas Controversy: मुंगेर न्यायालय में चंद्रशेखर व जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दायर - ईटीवी भारत न्यूज

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर सियास संग्राम छिड़ा हुआ है. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मुंगेर व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया गया है.

मुंगेर व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर
मुंगेर व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर

By

Published : Jan 18, 2023, 9:44 PM IST

मुंगेर:बिहार के मुंगेर व्यवहार न्यायालय (Munger Court of Bihar)में रामचरित्रमानस को लेकर दिए नफरत फैलाने वाले बयान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विवादित बयान को समर्थन देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर नालसी वाद दायर किया गया.

ये भी पढ़ें : Ramcharitmanas Controversy: किशनगंज न्यायालय में बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ परिवाद दायर

मुंगेर कोर्ट में चंद्रशेखर व जगदानंद सिंह पर केस दर्ज:मुंगेर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष भावेश चौधरी ने बुधवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर किया है. शिकायतकर्ता भावेश चौधरी ने बताया कि रामचरित्रमानस को लेकर दिए नफरत फैलाने वाले बयान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विवादित बयान को समर्थन देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर मुंगेर व्यवहार न्यायालय नालसी वाद दायर किया गया.

हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष भावेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा गया है. इस विषय पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर अपना पूरा समर्थन किया. जिससे आघात होकर मैंने इस इन दोनों के खिलाफ व्यवहार न्यायालय मुंगेर में मुकदमा दायर किया है. मौके पर वासुदेव कुमार,चंद्रशेखर कुमार,मनोज कुमार सिंह,मंटू सोनी सहित सनातनी धर्म के दर्जनों अनुयाई मौजूद थे.

धार्मिक आस्था पर बड़ा आघात :हिंदू जागरण मंच मुंगेर के विधि प्रमुख अधिवक्ता आशीष कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार सरकार एवं जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा तथा रामायण जैसे महान ग्रंथ की तुलना पूरा करके सनातन धर्म का अपमान किया गया है. जिससे परिवादी भावेश चौधरी व सनातन समाज के लोगों की धार्मिक आस्था पर बड़ा आघात पहुंचा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details