बिहार

bihar

ETV Bharat / state

मधुबनीः कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकांत झा के निधन पर प्रदेश सचिव ने जताया शोक - madhubani latest news

कांग्रेस के पूर्व जिली अध्याक्ष चंद्रकांत झा के निधन पर प्रदेश सचिव और चुनाव अभियान समिति के सदस्य कृष्णकांत झा गुड्डू ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि चंद्रकांत झा के निधन से जिला कांग्रेस ने एक मजबूत साथी संकल्पित कार्यकर्ता खो दिया है.

मधुबनी
मधुबनी

By

Published : Jun 18, 2020, 8:10 PM IST

मधुबनीःकांग्रेस के प्रदेश सचिव और चुनाव अभियान समिति के सदस्य कृष्णकांत झा गुड्डू ने कांग्रेस के पूर्व जिली अध्याक्ष चंद्रकांत झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से जिला कांग्रेस ने एक मजबूत साथी संकल्पित कार्यकर्ता खो दिया है. उनकी कमी को पाट पाना नामुमकिन है.

नेतृत्व क्षमता के धनी ने चंद्रकांत झा
कृष्णकांत झा गुड्डूने कहा कि जब चंद्रकांत झा पार्टी के जिला अध्यक्ष थे उसी समय वे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे. 2009 का लोकसभा चुनाव और 2010 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस बिहार में अकेले लड़ी थी. उस वक्त चंद्रकांत झा ही जिला अध्यक्ष थे. पूरे जिले में ऐसे कैंडिडेट थे जिन्हें लोग पहचानते भी नहीं थे. फिर भी पार्टी ने संतोषजन क प्रदर्शन किया. यह उनके नेतृत्व क्षमता से ही मुमकिन हो पाया था.

कई नेताओं ने जताए शोक
बता दें कि चंद्रकांत झा के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शतिष चन्द्र मिश्र, सेवा दल अध्यक्ष रंजन कुमार झा, अनिल कुमार झा, कृष्ण देव चौधरी, अनिल नाथ झा, विजय कुमार झा भोला, सरोज मिश्र रणधीर झा, सच्चिदानंद झा, जितेंद्र ठाकुर, अरुण कुमार झा, डॉ इंद्रमोहन झा,शशिधर झा, धर्मेंद्र मिश्र, शैवाल कांत सिंह, विभाकर झा, शिवम झा, आलोक कुमार झा, प्रशांत झा और सुनील कुमार झा सहित अन्य लोगों ने शोक जताया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details