लखीसराय: सरकारी राशि गबन करने के आरोप में गाड़ी विशनपुर गांव से महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी जदयू नेता एवं पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रंजीत मंडल की पत्नी हैं.
पूर्व मुखिया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी विगत पांच वर्षों से राजनीतिक रसूख के बल पर फरार थी. पीरीबाजार थानाध्यक्ष ने महिला पुलिस बल के साथ उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।. प्राप्त सूचना के मुताबिक 2014-15 और 2016 में आरोपी द्वारा सरकारी राशि का गबन कर लिया गया था.