बिहार

bihar

'देश में फैली नफरत के खिलाफ निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा': अखिलेश सिंह

By

Published : Jan 10, 2023, 9:41 PM IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा खगड़िया (Bharat Jodo Yatra Of Congress) पहुंची. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश में फैली नफरत के खिलाफ निकाली गयी है. उन्होंने कहा आज से 5 दिन के लिए यह यात्रा स्थगित की जाती है.

खगड़िया पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
खगड़िया पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

खगड़िया पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

खगड़िया: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा खगड़िया (Bharat Jodo Yatra In Khagaria) पहुंची. बांका जिले के मंदार पर्वत से चली भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर जिला होते हुए कोरचक्का बांध को पार कर खगड़िया में प्रवेश की. जहां यात्रा का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से किया. यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Congress State President Akhilesh Prasad Singh) कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:'भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का समर्थन मिलने से पार्टी में नई उर्जा का संचार'- अखिलेश सिंह

खगड़िया में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत: खगड़िया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खगड़िया पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा के सदस्यों का माला फूल से स्वागत और अभिनन्दन किया. इस दौरान यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा (Congress Leader Ajeet Sharma), कांग्रेस विधायक और सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. यात्रा के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल-प्रियंका के नाम से जिंदाबाद के नारे लगाएं. खगड़िया जिला सीमा पर भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण जमाल ने खगड़िया जिला कांग्रेस अध्यक्ष को ध्वज समर्पित किया.

"देश में फैले नफरत के खिलाफ यह यात्रा":इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह भारत जोड़ो यात्रा देश में नफरत का जो माहौल तैयार किया जा रहा है, उसी के खिलाफ है. आज गंगा जमुनी तहजीब पर कुठाराघात किया जा रहा. उन्होंने कहा आज से 5 दिन के लिए यह यात्रा स्थगित की जाती है, अगले 16 जनवरी 2023 को महेशखूंट से यह भारत जोड़ो यात्रा पुनः प्रारंभ हो जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details