बिहार

bihar

By

Published : Mar 8, 2021, 3:19 AM IST

ETV Bharat / state

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की तरफ से चलायी जा रही है तमाम योजनाएं

पूर्वी चंपारण में महिला दिवस के पूर्व भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया.जिसमें गन्ना मंत्री और किसान चाची मौजूद रही.

कार्यक्रम
कार्यक्रम

पूर्वी चंपारण: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने नगर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के और किसान चाची पद्मश्री राजकुमारी देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही. इस दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया.

देखें रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-महिलाओं की आवाज पद्मश्री सुधा वर्गीज
शिक्षा के प्रति जागरूक हैं बेटियां
कार्यक्रम के दौरान गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे सरकार योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आज शिक्षा के प्रति जागरूक हुई हैं और साइकिल चलाकर स्कूल भी जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- जब देखा नहीं गया दर्द तो बुजुर्ग महिला ने स्कूल के नाम कर दी अपनी जमीन
देवी का रूप हैं महिलाएं
वहीं, किसान चाची पद्मश्री राजकुमारी देवी ने कहा कि महिलाओं को खुद को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए. महिलाएं देवी का रूप हैं. सम्मान पाने के लिए महिलाओं को घर परिवार का विश्वास जीतना होगा और चौखट से बाहर निकलकर अच्छा काम करना पड़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details