बिहार

bihar

ETV Bharat / state

औरंगाबाद: दाउदनगर अनुमंडल का 30 वां स्थापना दिवस, चलाया गया स्वच्छता अभियान - दाउदनगर अनुमंडल का 30 साल पूरा

दाउदनगर को अनुमंडल बने आज 30 वर्ष हो गए. बुधवार को अनुमंडल के लोग जश्न मनाया. साथ ही दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह और अन्य पदाधिकारियों भखरुआ मोड़ दाउदनगर में स्वच्छता अभियान चलाया.

Daudnagar subdivision
Daudnagar subdivision

By

Published : Mar 31, 2021, 4:37 PM IST

औरंगाबाद:जिले के दाउदनगर अनुमंडल बने 30 साल हो गए. इस अवसर पर दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह और अन्य पदाधिकारियों भखरुआ मोड़ दाउदनगर में स्वच्छता अभियान चलाया.

दाउदनगर अनुमंडल पूर्व में ग्राम पंचायत का क्षेत्र होने के कारण यह काफी गंदा और जीर्ण-शीर्ण रहता था. बाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने जनसहयोग से इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करवाया गया. 31 मार्च 1991 को अनुमंडल के रूप में घोषित दाउदनगर का वर्षगांठ मनाए जाने का प्रयास दूसरी बार हो रहा है.

ये भी पढ़ें:नितिन नवीन की मां की अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ी बांकीपुर की जनता

स्थापना दिवस के अवसर पर सभी घरों, दुकानों एव चौक चौराहों को सजाकर, सफाई कर स्थापना दिवस मनाया गया. उसी के तहत स्थानीय लोगों ने इसे अच्छी तरह फूल मालाओं से सजाया है.

अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि लोगों का यह कार्य काफी सराहनीय है. दाउदनगर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण का कार्य संपन्न किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details