बिहार

bihar

ETV Bharat / state

सोनिया गांधी पर हुए केस के खिलाफ किसान कांग्रेस ने खोला मोर्चा, की एकदिवसीय भूख हड़ताल - कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उपर केस होने के बाद भोजपुर में किसान कांग्रेस की ओर से एकदिवसीय भूख हड़ताल किया है. साथ ही सरकार से केस वापस लेने की बात कही है.

bhojpur
bhojpur

By

Published : May 26, 2020, 9:56 PM IST

भोजपुर: मंगलवार को कांग्रेस नेता रेणु सिंह के निर्देश के बाद किसान कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेशभर में एकदिवसीय भूख हड़ताल किया गया. इस दौरान भोजपुर के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष मो. इरफान, विवेक पटेल, सुधांशु कुमार और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरूप मिश्रा ने सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर किया.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पी.एम. केअर फण्ड की जानकारी मांगने की वजह से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर फर्जी मुकद्दमा दायर किया गया है. ऐसा करके सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा होने नहीं देंगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पी.एम. केअर फण्ड का हिसाब मांगना न सिर्फ कांग्रेसियों का बल्कि देश के समस्त जनता का अधिकार है. पी.एम. केअर फण्ड को आरटीआई के दायरे से बाहर रखना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है.

कांग्रेस नेता रेणु सिंह

अनिश्चितिकालीन भूख हड़ताल की दी चेतावनी
किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणु सिंह ने कहा कि हम सबने एकदिवसीय भूख हड़ताल किया है. साथ ही सरकार से मांग करते हैं कि सोनिया गांधी पर किए गए केस को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, वरना हम अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल करेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details