बिहार

bihar

रेलवे स्टेशन पर मां आरण्य देवी के चित्रों के साथ लिखा नजर आयेगा आरा

By

Published : Apr 18, 2021, 9:29 PM IST

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन के बोर्ड पर बहुत जल्द मां आरण्य देवी के चित्र के साथ आरा लिखा दिखेगा. आरा में अ के बाद आ की मात्रा में दो पाइयो में मां आरण्य देवी के दो चित्र लगे रहेंगे.

मां आरण्य देवी के चित्र के साथ आरा स्टेशन
मां आरण्य देवी के चित्र के साथ आरा स्टेशन

भोजपुर: जल्द ही अब आरा स्टेशनके बोर्ड के नाम पर मां आरण्य देवी का चित्र लगेगा. दानापुर रेलमंडल के आरा जंक्शन के बोर्ड पर आरा में 'अ; के बाद 'आ; में दो पाइयो में मां आरण्य देवी मंदिर के दो देवियों के चित्र लगे रहेंगे. जिससे आरा जंक्शन के नाम से आरण्य देवी का दर्शन यात्रियों को जंक्शन पर हो सकेगा.

ये भी पढ़ें :आरा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आए रेल यात्रियों की कोरोना जांच, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात

आरण्य ही बाद में आरा हुआ
प्राचीन भारत के इतिहास के मुताबिक जब जैन मुनि अहिंसा के प्रचार में भारत भ्रमण का तूफानी दौरा कर रहे थे, तो वे इस इलाके से भी गुजरे थे. गांगी के तट पर बसे इस अरण्यक पर मुनिजन मोहित हो गये थे. जैन मुनियों की एक टोली ने इसी रमणीय जगह पर बसने का फैसला कर लिया था. यहां देखते-देखते एक नगर बसने लगा. आरण्य यानी वनों की बहुलता के कारण इसे आरण्य नगरी कहा जाने लगा. आरण्य ही बाद में आरा हुआ.

आरण्य देवी की होती है पूजा
कहा जाता है राजा भोज, पांडव व श्री राम भी यहां दर्शन के लिए आ चुके है. मां आरण्य देवी के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम जब बक्सर में ताड़िका को मार कर सोन नद को पार कर मिथिला नगरी जा रहे थे, तब रास्ते में आरण्य नगरी में मां आरण्य देवी की पूजा की थी. इसी तरह महाभारत काल में पांचों पाण्डव के भी अज्ञातवास बनवास के दौरान एकचक्रा नगरी आरा में आदिशक्ति के पूजन का जिक्र है.

मां आरण्य देवजी मंदिर में दो प्रतिमाएं हैं. एक आरण्य देवी और दूसरी आदिशक्ति की. मां आरण्य देवी के मंदिर में दो प्रतिमा में एक लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमा है.

इसे भी पढ़ें :भोजपुर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट, कई सरकारी कर्मचारी संक्रमित

वहीं, दानापुर रेल मंडल के पीआरओ पृथ्वी राज ने बताया कि आरा जंक्शन पर ये चित्र डीआरएम सुनील कुमार को भी आई है. आरा का इतिहास काफी पुराना है. इस कारण आरा जंक्शन के सभी बोर्डों पर ये चित्र जल्द ही लगेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details