भागलपुर: नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों और जलकल शाखा के कर्मियों ने निगम परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. अपनी मांगो के लेकर प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रशासन ठेका पर रखे गए इन सभी कर्मचारियों को जल्द नियमित करें. वहीं, कर्मचारियों को मिलने वाला ईपीएफ को 15 दिन के भीतर निगम प्रशासन जमा करें.
भागलपुर: निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, कहा मांगे नहीं मानी तो 17 दिसंबर से हड़ताल - नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों और जलकल शाखा के कर्मियों ने निगम परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने कहा कि अगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो आगामी 17 दिसंबर से वो हड़ताल पर जाएंगे.

निगम कर्मचारियों की हड़ताल
निगम प्रशासन को कर्मचारियों ने दिया 12 दिन का अल्टीमेटम
वहीं, जलशाखा के कर्मचारियों ने निगम द्वारा सातवां वेतनामन लागू करने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगो को लेकर तीन महीने पहले भी निगम के उप नगर आयुक्त से बात हुई थी. लेकिन अब तक उनकी मांगो को निगम प्रशासन ने लागू नहीं किया है.
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी ने कहा कि अगर उनकी मांगों को निगम प्रशासन जल्द लागू नहीं करती तो वे आगामी 17 दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे.
Last Updated : Dec 15, 2020, 9:15 PM IST