बिहार

bihar

ETV Bharat / state

भागलपुर: 5 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना - Opening of women's help desk

भागलपुर जिले के पांच थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना होना है. इसी कड़ी में नवगछिया टाउन थाना में एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया. हेल्प डेक्स पर तीन महिला पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हुई. महिला हेल्प डेस्क के जरिए महिलाएं सहजता से अपनी बातों को रख सकेंगी.

भागलपुर
भागलपुर

By

Published : Feb 7, 2021, 6:06 PM IST

भागलपुर:जिले के नवगछिया में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पांच थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना होना है. रविवार को पुलिस ने जिले के नवगछिया टाउन थाना में महिला हेल्प डेक्स की स्थापना की. महिला हेल्प डेस्क का विधिवत फीता काटकर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने उद्घाटन किया.

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

ये भी पढ़ें-भागलपुर: अकबरनगर में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नवगछिया थाना महिला हेल्प डेस्क में एसआई किरण सिंह, महिला सिपाही स्नेहा प्रिया और रिया सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. इस मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, टाउन थानाध्यक्ष शैलेष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

वगछिया टाउन थाना में महिला हेल्प डेस्क

''महिला हेल्प डेस्क के जरिए जो भी पीड़ित महिलाएं आती हैं, वे पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को सहजता से रख सकेंगी. महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को पूरी सहजता के साथ सुना जाएगा. इससे महिलाओं को भी लगेगा कि उन्हें न्याय मिल रहा है. महिला हेल्प डेक्स की स्थापना से महिलाओं को लाभ मिलेगा''-सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया एसपी

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानों में महिला हेल्प डेक्स की स्थापना की जानी है. पुलिस नेे जिले के पांच थाना नवगछिया टाउन थाना, एससीएसटी थाना नवगछिया, गोपालपुर थाना, खरीक थाना और बिहपुर थाना महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है. महिला हेल्प डेक्स पर एक पुलिस पदाधिकारी और दो महिला कॉन्स्टेबल की प्रतिनियुक्ति की जानी है. पुलिस पदाधिकारी के अभाव होने के कारण तीन महिला पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details