बिहार

bihar

ETV Bharat / state

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन, नम आंखों से दी गई विदाई - बेगूसराय समाचार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

tributes were given away on death of former chief minister satish prasad singh
लोगों ने दी विदाई

By

Published : Nov 5, 2020, 7:02 AM IST

बेगूसराय: पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह के निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है. इसी क्रम में बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया. इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव खगड़िया जिला के सतीश नगर गांव ले जाने के क्रम में बेगूसराय के लोगों ने सुभाष चौक के पास उनके एंबुलेंस गाड़ी को रोक कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

पिछले महीने हुआ था पत्नी का निधन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे और दिल्ली के मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती थे. अस्पताल में ही उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सतीश प्रसाद सिंह के नाम ही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. वहीं पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का निधन हुआ था.

कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने वालों में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी सह पूर्व सांसद राजवंशी महतो, पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा, बेगूसराय की रालोसपा प्रत्याशी डॉ. संजू प्रिया, शिव शंकर सिंह कुशवाहा, आरजेडी के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुशवाहा, राजद नेत्री सावित्री देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा, त्रिवेणी महतों, घनश्याम कुशवाहा, अधिवक्ता बाल्मीकि महतो, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बखरी विधानसभा के रालोसपा प्रत्याशी विजय पासवान, मनोज गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details