बिहार

bihar

ETV Bharat / state

रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे 200 लोगों के बीच कंबल, सैनिटाइजर और मास्क, DM ने की प्रशंसा

बेगूसराय में रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगभग 200 लोगों को कंबल, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया. इस काम के लिए डीएम अरविंद कुमार ने प्रशंसा की है.

By

Published : Jan 20, 2021, 10:23 AM IST

दिव्यांग को बांटे कंबल
दिव्यांग को बांटे कंबल

बेगूसराय: बढ़ते ठंड को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगभग 200 लोगों के बीच कंबल बांटा गया. इस मौके पर बेगूसराय के जिलाधिकारी के अलावे जिला के गण्यमान्य लोग मौजूद थे. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस का काम सराहनीय रहा है.

रेडक्रास सोसायटी ने किया कंबल वितरण

ठंड के बढ़ते कहर को देखते हुए विभिन्न संघ, संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण का कार्य जोर-शोरो से जारी है. रेड क्रॉस सोसाइटी बेगूसराय के द्वारा भी लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कंबल बांटे. इस अवसर पर कंबल के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क का भी वितरण भी किया गया.

डीएम ने कंबल बांटे

पढ़ें:बेगूसराय: जीडी कॉलेज का 76वां स्थापना दिवस आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को किया संबोधित

'रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से पीड़ित मानवता की सेवा में आगे रहा है. इसके पहले भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने लॉकडाउन के दौरान भोजन और अन्य सामग्री के का वितरण का काम किया था. अब ठंड के मद्देनजर कंबल का वितरण कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है.'- अरविंद कुमार, डीएम

बीते मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के पावर हाउस रोड में पुलिस आउटपोस्ट परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दो सौ से अधिक दिव्यांग, विधवा, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. सोसायटी के अध्यक्ष सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा द्वारा कंबल, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details