अररिया:जिले केफारबिसगंज में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने जीत का ताज अपने नाम किया है. इस जीत की खबर मिलते ही फारबिसगंज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाला.
अररिया: BJP प्रत्याशी विद्यासागर केसरी ने पहना जीत का ताज, कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल जुलूस - भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी ने चुनाव जीता
जिले में विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने जीत का जश्न मनाया.
![अररिया: BJP प्रत्याशी विद्यासागर केसरी ने पहना जीत का ताज, कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल जुलूस bjp candidate vidyasagar kesari won in assembly election 2020](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-07:33:33:1605146613--11112020200138-1111f-1605105098-1018.jpg)
विजय जुलूस का आयोजन
विजय जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने इस बीच जय श्री राम, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, मंचन केसरी जिन्दाबाद आदि के नारे लगाए. वहीं कार्यालय से निकलते कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाई भी खिलाया.
मिठाईयां खिलाकर दी गई बधाईयां
कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में विजय पताका फहराते हुए नजर आया. वहीं जीत की खबर सुनते ही देर शाम भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा के कईं कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया. महिलाओं ने भी एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए मिठाईया खिलाई.