फारबिसगंज (अररिया): भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के जोगबनी बॉर्डर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर में प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है.
अररिया: 500 और 1000 के पुराने नोटों के साथ एक गिरफ्तार - banned notes seized in araria
भारतीय प्रतिबंधित नोटों के साथ नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया शख्स दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है.
500 और 1000 के प्रतिबंधित नोट बरामद
रानी थाना विराटनगर पुलीस के अनुसार जांच के क्रम में भारत नेपाल बॉर्डर इस्लामपुर मटियारवां के समीप दिल्ली निवासी महेश चन्द्र 56 वर्ष को प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ पकड़ा गया. इसके पास से 1 लाख 99 हजार के 500 और 1000 के नोट बरामद किए गए.
प्रतिबंधित नोटों के साथ एक गिरफ्तार
हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम महेश चंद्र उम्र है जिसकी उम्र 56 वर्ष बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी सीमा के इस्लामपुर बॉर्डर से नेपाल की ओर जा रहे इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया.