बिहार

bihar

ETV Bharat / city

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बोलीं राबड़ी देवी- हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. साहब - Long illness

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब विलक्षण प्रतिभा के धनी और प्रभावशाली राजनीतिक एवं सामाजिक राजनेता थे. उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी. तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया.

राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री

By

Published : Aug 19, 2019, 4:34 PM IST

पटना: डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गहरा शोक जताया. आरजेडी नेता ने कहा कि उनके निधन की खबर से अत्यंत दुखी और मर्माहत हूं.

'उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी'
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब विलक्षण प्रतिभा के धनी और प्रभावशाली राजनीतिक और सामाजिक राजनेता थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की और निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ बने. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे. उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी. राबड़ी देवी ने कहा कि जगन्नाथ मिश्र का हमारे परिवार से काफी निकट संबंध था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे.

तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details