बिहार

bihar

ETV Bharat / city

संगठन के विस्तार पर जोर, JDU ने मनोनीत किये 10 जिला अध्यक्ष और 11 मुख्य जिला प्रवक्ता

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (ruling NDA in Bihar) गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल जदयू सूबे में अपने संगठन के विस्तार और उसे मजबूत बनाने में जूटी हुई है. इसके लिए विभिन्न स्तर पर पार्टी के संगठन बनाये जा रहे हैं. पदाधिकारियों की नियुक्ति और मनोनयन हो रहा है. इसी कड़ी में जदयू ने 10 जिलाध्यक्ष 11 मुख्य जिला प्रवक्ता मनोनीत किये हैं. पढ़ें पूरी खबर.

By

Published : Feb 8, 2022, 6:42 AM IST

Umesh Singh Kushwaha
Umesh Singh Kushwaha

पटना: बिहार में जदयू को सांगठनिक रूप से मजबूत बनाने की कवायद काफी तेजी से चल रही है. इसके लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (JDU state president Umesh Singh Kushwaha) स्वयं जिलों और गांवों का दौरा कर रहे हैं. ग्रामीण स्तर पर संगठन बनाया जा रहा है. अब बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए जिलों में 10 नगर अध्यक्ष (JDU district presidents) मनोनीत किए हैं. साथ ही 11 जिलों में नए मुख्य जिला प्रवक्ता (JDU chief district spokespersons) बनाये गये हैं.

जदयू के 10 जिला (नगर) अध्यक्ष के नाम:-
1. मुजफ्फरपुर (नगर) - प्रो. अरुण पटेल
2. दरभंगा (नगर) - सुशील कुमार कानोडिया
3. पूर्णिया (नगर) - अविनाश कुमार
4. कटिहार (नगर) - रमेश महतो
5. बेगूसराय (नगर) - जवाहरलाल भारद्वाज
6. भागलपुर (नगर) - राजदीप राजा
7. बिहारशरीफ (नगर) - गुलरेज अंसारी
8. गया (नगर) - राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल
9. आरा (नगर) - जयप्रकाश चौधरी
10. पटना (नगर) - रवीन्द्र पटेल

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को चादर देकर किया रवाना

वहीं, 11 जिलों में मनोनीत किए गए नए मुख्य जिला प्रवक्ताओं के नाम:-
1. सीतामढ़ी - प्रो. अमर सिंह
2. दरभंगा - डॉ. अंजीत चौधरी
3. मधुबनी - राजेश्वर चौपाल
4. अररिया - पवन मिश्रा
5. किशनगंज - प्रह्लाद सरकार
6. गोपालगंज - प्रमोद पटेल
7. नालंदा - धनंजय देव
8. भोजपुर - अंजनी कुमार सिंह
9. गया - अवध बिहारी पटेल
10. सारण - दिनेश कुशवाहा
11. पटना - अंजनी पटेल

उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नवमनोनीत नगर अध्यक्षों एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिलों में ये बदलाव संगठन को और धारदार बनाने के उद्देश्य से किए गये हैं. उन्होंने सभी नवमनोनीत अध्यक्षों एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे सभी सांगठनिक कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास-कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश का निर्देश- शराबबंदी से संबंधित ट्रायल में लाएं तेजी, गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पर हो सख्त कार्रवाई

उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि संगठन के लिए हर साथी एक समान महत्वपूर्ण हैं. चाहे वो प्रदेश स्तर पर कार्य कर रहे हों या गांव स्तर पर. पार्टी हर स्तर के समर्पित कार्यकर्ता का ध्यान रखेगी. संगठन के जो साथी जिस भी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करेंगे, उन्हें पार्टी सम्मानित करने का काम करेगी.

ऐसी ही विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करेंETV BHARAT APP

ABOUT THE AUTHOR

...view details