पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहायता राशि का वितरण किया. लॉक डाउन के कारण बिहार से बाहर फंसे राज्य के लोगों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी गई. ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गई. इसी के साथ लॉक डाउन में राज्य के बाहर फंसे लोगों को सहायता राशि पहुंचाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है. बिहार के कुल 1 लाख 3 हजार 579 लोगों के खाते में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार की राशि ट्रांसफर की गई. अब तक 2लाख 84 हजार 674 आवेदन मिले हैं.
प्रवासियों की मदद करने वाला बिहार देश में पहला राज्य
सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही लॉक डाउन के कारण फंसे प्रवासी बिहारियों को मदद का आश्वासन दिया था. इस सिलसिले में उन्होंने लोगों से आवेदन भी मांगे थे. मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग के संवाद में सभी लोगों के अकाउंट में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजने की शुरुआत की. इससे पहले सीएम ने राज्य के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रति परिवार 1000 रुपये की सहायता राशि राहत के तौर पर दी है.
इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अबतक इतने आवेदन मिले हैं :-
राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | आवेदनों की संख्या |
---|---|
दिल्ली | 55264 |
हरियाणा | 41050 |
महाराष्ट्र | 30576 |
गुजरात | 25638 |
उत्तर प्रदेश | 23832 |
पंजाब | 15596 |
कर्नाटक | 15428 |
तमिलनाडु | 11914 |
राजस्थान | 11773 |
पश्चिम बंगाल | 9527 |
तेलंगाना | 7245 |
मध्य प्रदेश | 5690 |
झारखंड | 5359 |
हिमाचल प्रदेश | 2519 |
छत्तीसगढ़ | 1956 |
चंडीगढ़ | 1249 |
जम्मू कश्मीर | 885 |
गोवा | 834 |
दादर एवं नागर हवेली | 752 |
दमन एवं दीव | 524 |
नागालैंड | 381 |
अरुणाचल प्रदेश | 256 |
सिक्किम | 254 |
मेघालय | 230 |
मणिपुर | 145 |
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | 135 |
त्रिपुरा | 124 |
मिजोरम | 68 |
पांडिचेरी | 56 |
लक्षद्वीप | 8 |
कुल | 284676 |